गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-बांदा हाईवे के किनारे विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरी कला के रिगवा मोड़ पर बनाए गए अमृत सरोवर के उत्तरी भीट के आसपास दुकानदारों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उसके आसपास गंदगी फैलाने से राहगीरों को काफी परेशानी होती है। समाजसेवी सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में बारा उपजिलाधिकारी को भी लिखित शिकायती पत्र दिया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।अमृत सरोवर की मौजूदा हालत देखकर लगता है कि सरकार का पैसा बर्बाद हो रहा है। तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया था, लेकिन अतिक्रमण के कारण उसका उद्देश्य ही खत्म हो रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान/प्रशासक टिकरी कला मुकेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि आरोप सत्य है। विकास खंड और तहसील प्रशासन को भी अतिक्रमण हटाने के...