Gangapar News: अमिलहवा बाजार में जलजमाव से आवागमन में बाधा
गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: विकास खंड क्षेत्र उरुवा के चौकी-दिघिया मार्ग स्थित बजहा गांव से अमिलहवा बाजार तक सड़क पर भारी जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इसके चलते मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और बाजारवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है। बाजारवासियों ने बताया कि यदि सड़क किनारे बनी नालियों की नियमित सफाई हो और उनका विस्तार किया जाए, तो वर्षा जल व घरेलू गंदे पानी की सही निकासी संभव हो सकेगी। इससे सड़क पर जलजमाव नहीं होगा और आमजन को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई एवं चौड़ीकरण कराने की मांग की है, ताकि अमिलहवा बाजार की जनता को इस समस्या से निजात मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.