गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: विकास खंड सहसों के जीएनएस पब्लिक स्कूल, चिलौड़ा द्वारा अमान्य कक्षाओं को चलाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी सहसों वरुण कुमार मिश्रा ने नोटिस देकर अमान्य कक्षाओं को बंद करने के लिए निर्देशित किया है। नोटिस में कहा गया है कि आईजीआरएस द्वारा प्राप्त शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय की अस्थाई मान्यता कक्षा 1 से 5 तक है, जबकि विद्यालय द्वारा कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक की कक्षा का संचालन किया जा रहा है जो कि आरटीई 2099 व शासनादेश के खिलाफ है। अमान्य कक्षाओं को बंद कर उसमे नामांकित बच्चों का नामांकन आसपास के विद्यालयों में कराया जाए। जिससे नामांकित बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...