Gangapar News: अभी तक की बरसात ऊंट के मुंह में जीरा
गंगापार, जुलाई 6 -- Gangapar News: पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बूंदाबांदी और हल्की बरसात क्षेत्र की तपती धरती के लिए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई है। पानी का कहीं अता पता नहीं है.।क्षेत्र की रही नहरें व तालाब पूरी तरह से सूखे पड़े हैं। किसान अपनी धान की नर्सरी को लेकर परेशान दिख रहे हैं। क्षेत्र के कोटर, सुजनी, रेंगा, चंद्रोदया, बड्डिहा, हरवारी, पिपरहटा, सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के किसानों ने बताया कि,अभी हम लोगों की नर्सरी नहीं डाली जा सकी है, रोपाई की तो बात ही मत सोचिए। पीछड रही धान की नर्सरी और उत्पादन को लेकर इस क्षेत्र के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींचती दिख रही है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: कम बारिश के कारण धान का बिचड़ा गिराने की गति है धीमी यह भी पढ़ें- Balia News: अद्रा में अपर्याप्त बारिश ने बढ़ाई किसानों की चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.