Gangapar News: अब्दुल्लापुर में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय
गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: ग्रामसभा अब्दुल्लापुर में बुधवार को मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलने की उम्मीद है। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने पूजन-अर्चन कर विद्यालय निर्माण का शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.