Gangapar News: अप्पे की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के विरवल गांव निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार केसरवानी 45 वर्षीया पत्नी सुनीता संग बाइक से रविवार को घूरपुर बाजार की ओर निकले थे। अभी उनकी बाइक कंजासा गांव के चौराहे पर पहुंची थी अचानक पीछे से आए एक बेकाबू अप्पे ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए।ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना उनके परिजनों के साथ पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राजेंद्र की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने चालक और अप्पे को अपने कब्जे में ले लिया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.