Gangapar News: अपना दल एस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज
गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: अपना दल (एस)का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज शनिवार को ग्यारह बजे से गौहनिया स्थित एमवी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित किया गया है।जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में वह पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।कार्यक्रम में बारा, करछना, कोरांव एवं मेजा विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक बारा विधायक डॉ. वाचस्पति हैं। यह जानकारी विधायक के मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.