गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों के उत्थान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र किसान तक कृषि निवेश अनुदान और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे, जिससे खेती की लागत कम हो और उनकी आय में वृद्धि हो सके।उक्त बातें फूलपुर ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि निवेश अनुदान वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने कही। मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि एवं सिंचाई योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर पार्षद अरुण मिश्र, सभासद भोला, प्रधान आदित्य सिंह, प्रधान अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...