Gangapar News: अनिल शास्त्री का तीन दिवसीय मांडा प्रवास आज से
गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री शुक्रवार से मांडा खास में तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। लाल बहादुर शास्त्री पालीटेक्निक कॉलेज मांडा के मीडिया प्रभारी भार्गव प्रकाश मौर्य ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लाल बहादुर शास्त्री नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट के होल्डिंग ट्रस्टी अनिल शास्त्री शुक्रवार को मांडा आएंगे।वे तीन दिवसीय प्रवास के दौरान क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं शिक्षण संस्थाओं में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वे लाल बहादुर शास्त्री तकनीकी इंटर कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं ललिता पब्लिक स्कूल का भ्रमण करेंगे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मांडा में दो नवंबर को रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगी भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.