गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: मांडा क्षेत्र के मांडा कोरांव मार्ग पर कोसड़ा कला ग्राम पंचायत में स्थित देवकुंड नाथ धाम के पास शुक्रवार शाम एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के करनी धावां गांव निवासी सुशील पुत्र रमाशंकर और प्रियांशु मिश्र पुत्र ओमप्रकाश चोटहिल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने दोनों को मांडा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे यसआरयन प्रयागराज प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...