Gangapar News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के भनौरी गांव में सड़क के गड्ढे के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 20 वर्षीय सोनू पुत्र राजबली की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक सोनू साथी के साथ बाइक से जा रहा था। सामने से वाहन आने पर साइड देने के दौरान बाइक सड़क के गड्ढे में उछलकर अनियंत्रित हो गई और सोनू पेड़ से जा टकराया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले सोनू की मौत से पिता राजबली का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.