गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के जोगापुर मंडी में अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए पिकअप से भिड़ गया। हादसे में पिकअप सवार की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मऊआइमा थाना क्षेत्र के जोगापुर मंडी समीप प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे मार्ग पर सोमवार की देर रात प्रयागराज की तरफ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी पटरी पर चला गया जिससे सामने प्रयागराज की तरफ से आ रही पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप सवार 22 वर्षीय सुधीर कुमार साहू निवासी पट्टी महरौड़ा थाना मऊआइमा की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिकअप पर सवार दूसरा साथी कमलेश विश्वकर्मा निवासी झूंसी तथा ट्रक चालक महेंद्र यादव निवासी अयोध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक का खलासी मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते स्...