Gangapar News: अनिमेष के चयन पर विद्यालय में हुआ सम्मान
गंगापार, सितम्बर 11 -- Gangapar News: प्राथमिक विद्यालय पचदेवरा के पुरातन छात्र अनिमेष का ग्राम पंचायत अधिकारी एवं जूनियर असिस्टेंट के पद पर चयन होने पर विद्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अनिमेष को सम्मानित करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि शैलेन्द्र शुक्ल, प्रबंध समिति अध्यक्ष जगत नारायण पाण्डेय, दीपक, महिमा यादव, शिल्पा देवी, अनुज श्रीवास्तव, प्रिया रानी केसरवानी, अंजय कुमार, सरोज समेत समस्त स्टाफ ने अपने होनहार पुरातन छात्र अनिमेष का अभिनंदन कर उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। अनिमेष के पिता ओमप्रकाश कोटेदार हैं, जबकि माता श्रीमती लीलावती ग्राम प्रधान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.