गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी कार्य से बीआरसी जा रहे सहायक अध्यापक को रास्ते में रोककर एक आरोपी ने गाली देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कागजात छीनकर फाड़ दिया। पीड़ित अध्यापक के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के भरारी द्वितीय गांव निवासी मदन गोपाल सिंह इन दिनों प्राथमिक विद्यालय चकडीहा में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने थाने में तहरीर दी कि वे 12 अक्तूबर को लगभग एक बजे विद्यालय से मांडा खास स्थित बीआरसी कार्यालय किसी सरकारी काम से जा रहे थे। ज्यों ही वे भरारी द्वितीय गांव के सामने पहुंचे। उसी समय भरारी द्वितीय गांव निवासी मोहित यादव पुत्र जयपाल यादव ने गाली देते हुए अध्यापक को रोककर मारपीट की तथा सरकारी कागजात छीनकर फाड़ दिया। आर...