Gangapar News: अधूरे विकास कार्यों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: विकासखंड करछना के अरई गांव में अधूरे विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव में सड़क, नाली, श्मशान घाट तक पहुंच मार्ग, खेल मैदान, तालाब सुंदरीकरण, सोलर लाइट समेत कई विकास कार्य अब तक अधूरे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सभी कार्यों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें जल्द पूरा कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.