Gangapar News: अधूरी नाली निर्माण से नवाबगंज बाजार में जलभराव
गंगापार, जुलाई 15 -- Gangapar News: प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नवाबगंज बाजार में एनएचएआई द्वारा कराए गए सड़क चौड़ीकरण कार्य के बाद जलनिकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का आरोप है कि सड़क के दोनों ओर बनाई गई नालियों के निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है, जिसके कारण नालियां आपस में जुड़ी नहीं हैं और कई स्थानों पर खुली छोड़ दी गई हैं। बताया जा रहा है कि नालियों का पानी सुचारू रूप से आगे नहीं बढ़ पा रहा है, जिससे गंदा पानी बाजार क्षेत्र में जमा हो रहा है। जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों तथा दुकानदारों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न किए जाने से बाजार की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.