गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: नगर पंचायत के मोहल्ला शाहगंज निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार के मुताबिक वह रोज सुबह जिला कचहरी जाते हैं शाम को घर आते हैं। गुरुवार की शाम वह जिला कचहरी से शाम के समय बाइक से घर जा रहे थे। आरोप है कि मोहल्ला आजमपुर में कई युवक रास्ते में बाइक लगाकर खडे थे। हटाने को कहा तो कहासुनी हो गई। जब वह बगल से निकलने लगे तो वहां मौजूद युवकों ने उन्हें पकड कर जमीन में गिरा दिए तथा जाति सूचक गालियां दीं। लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत किया। प्रमोद कुमार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आजमपुर निवासी मोहम्मद सैफ पुत्र स्वालेह तथा उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...