Gangapar News: अधिवक्ता पर हमले में पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
गंगापार, अक्टूबर 11 -- Gangapar News: एसीपी मेजा को कोरांव मजिस्ट्रेट का पत्र सौंप कर वापस लौट रहे अधिवक्ता पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। मेजा खास कोरांव मार्ग पर मेजा पहाड़ी स्थित पहलवान बाबा के पास हुई घटना की जानकारी जैसे ही अधिवक्ता ने पुलिस को दी, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। अधिवक्ता अजय कुमार पुत्र मुनि प्रताप सिंह निवासी हंडिया पोस्ट मानपुर थाना कोरांव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह मजिस्ट्रेट कोरांव का पत्र देने के लिए एसीपी कार्यालय मेजा गए थे, लौटते समय मेजा पहाड़ी के पास कार से पहुंचे पांच की संख्या में रहे हमलावरों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.