गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार रात लगभग दस बजे गांव के हनुमान मंदिर पर चल रहे रामलीला को देखने पैदल जा रहे अधिवक्ता और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत पांडेय पर दो बाइकों से आए हमलावरों ने गोलियों से फायर करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। संयोग से गोली उनके बाएं बाह को छेदती हुई निकल गई। घटना की जानकारी होते ही कोरांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर परिजन तत्काल उन्हे लेकर सीएचसी कोरांव पहुंचे,जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।गुरुवार शाम उन्हें जिला अस्पताल से इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घायल अधिवक्ता और प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत पांडेय ने बताया कि घर पहुंचने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएंगा। इस संबंध मे इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन पुलिस अपनी जांच पड़ताल में जुटी हु...