गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: तहसील मुख्यालय बारा परिसर में सोमवार दोपहर अचानक अधिवक्ता चैंबर में जहरीला सांप आ गया। इससे अधिवक्ताओं में अफरातफरी मच गई। तहसील मुख्यालय के बगल दर्जनों अधिवक्ताओं ने टीन शेड के नीचे चैंबर बना कर बैठते हैं। उसके पीछे तहसील का एक कमरा है।यह कमरा हमेशा बंद रहता है। इसके तीनों ओर दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता बैठते हैं और अपने अपने मुवक्किलों से वार्तालाप करते हैं। सोमवार को अचानक एक सांप आ गया और चैंबर में इधर-उधर भागने लगा। कुछ जानकार अधिवक्ताओं ने उसके आसपास डंडा पटकना शुरू कर दिया और उसे भगाने में कामयाब हुए। कमलेश्वर सिंह, दीपक द्विवेदी, सुशील श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह यादव, अरविंद प्रताप सिंह आदि अधिवक्ताओं का कहना है कि आसपास सफाई न होने के कारण बरसात में जहरीले जीव जंतुओं के आने का खतरा रहता ...