गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: 25 जुलाई को बिगहना गांव से चोरी गई, दो भैसों का मुकदमा मेजा थाने में दर्ज कर लिया गया। यह लिखापढ़ी हाईकोर्ट के अधिवक्ता कौशलेश मिश्र की तहरीर पर हुई है। अधिवक्ता ने बताया कि उनकी भैंस घर से कुछ दूर नलकूप के पास बंधी थी, 25 जुलाई की रात चोर उठा ले गए। घटना के दूसरे दिन पांच बजे के लगभग जब वह नलकूप गए तो भैंस गायब रही, इस बात की जानकारी आसपास के लोगों की दी, तो वह भैंस को खोजने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। अधिवक्ता मामले की सूचना पुलिस को देते हुए भैंस का पता लगाने की बात कही। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरों ने पार कर दी भैंस, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...