गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मांस विक्रेताओं और हिंदू संगठनों के बीच हुए विवाद में अधिवक्ताओं ने तहसील में विरोध प्रदर्शन किया और एसीपी को ज्ञापन सौंपा।फूलपुर नगर पंचायत के जमीलाबाद मोहल्ले में गत दिनों मांस विक्रेताओं और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं मध्य विवाद हो गया था। मामले में हिंदू संगठन की तहरीर पर 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें तहसील के एक अधिवक्ता भी नामजद हैं जिन पर हिंदू संगठन का आरोप है कि उन्होंने हिंदू संगठनों पर अभद्र टिप्पणी की थी। उक्त प्रकरण पर फूलपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को चंद्रभान यादव की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज एकजुट है वह किसी भी अधिवक्ता के साथ उत्पीड़न नहीं होने देगा। अधिवक्ताओं ने एसीपी को इस संबंध में ज्ञापन ...