Gangapar News: अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार
गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: बुधवार को बार एसोसिएशन बारा के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू न होने और अधिवक्ताओं के अधिकारों को संकुचित किए जाने के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है।इस आसय का पत्र संघ की ओर से न्यायालय एसडीएम बारा प्रशासन, न्यायिक, तहसीलदार बारा एवं नायब तहसीलदार बारा, शंकरगढ़ को सौंपा गया है।इस अवसर पर दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.