Gangapar News: अधिकांश साधन सहकारी समितियों में खाद खत्म, किसान परेशान
गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना क्षेत्र की आधा दर्जन साधन सहकारी समितियों में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। कुछ समितियों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश समितियों में खाद का स्टॉक समाप्त हो चुका है। इससे किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं पथरहिया साधन सहकारी समिति में खाद उपलब्ध होने के कारण किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद का वितरण किया जा रहा है।किसानों का कहना है कि रबी की तैयारियों को देखते हुए समितियों पर समय से खाद उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि उन्हें परेशानी न हो। समितियों में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि अन्य समितियों में खाद की आपूर्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है। आगामी तीन-चार दिनों में खाद उपलब्ध होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.