Gangapar News: अतिक्रमणकारियों को दो दिन की मोहलत, फिर होगी कार्रवाई
गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: कौड़िहार में नाला, नाली और फुटपाथ पर दुकानें लगाकर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नवाबगंज पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी है। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि कौड़िहार क्षेत्र में नाला, नाली और फुटपाथ पर कई लोगों ने दुकानें लगाकर रास्ते और जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित कर रखी है। इससे राहगीरों को परेशानी के साथ ही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी सामने आती है। पुलिस की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.