Gangapar News: अटरामपुर रेलवे फाटक आज तक रहेगा बंद
गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते अटरामपुर एवं रामचौरा रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे समपार संख्या-10 सी पर सड़क यातायात दो दिनों के लिए बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने एक एवं दो अगस्त 2026 को प्रतिदिन सुबह सात से शाम छह बजे तक फाटक बंद रखने का निर्णय लिया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रैक नवीनीकरण कार्य के दौरान अटरामपुर रेलवे समपार संख्या-10 सी से गुजरने वाले सभी वाहनों को समपार संख्या-8 सी के रास्ते वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: कटघर क्रासिंग चार रात रहेगा बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.