Gangapar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मंदबुद्धि अज्ञात युवक की मौत
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: वाहन के टक्कर से मंदबुद्धि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा। भारतगंज चौकी अंतर्गत प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर कुखुड़ी गांव के सामने मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे करीब 40 वर्षीय युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राजमार्ग पर युवक का शव देख राहगीरों ने मांडा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंच भारतगंज चौकी व मांडा थाने की पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन प्रयागराज भेजा। युवक के शरीर पर फटे पुराने बेतरतीब कपड़े थे। पुलिस के अनुसार, वह मंदबुद्धि युवक था और काफी दिनों से क्षेत्रीय बाजारों व गांवों में टहलता देखा जाता था, इसलिए युवक की भी शिनाख्त नहीं हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.