Gangapar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम
गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: इलाके के मलाक चतुरी गांव के समीप प्रयागराज- प्रतापगढ़ हाईवे पर गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के हथिगहा गांव निवासी 29 वर्षीय रोहित कुमार विश्वकर्मा पुत्र राम मूरत विश्वकर्मा गुरुवार को सोरांव तहसील किसी काम के लिए आया था। रात करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर कर घर वापस लौट रहा था। सोरांव के मलाक चतुरी गांव के समीप पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। रोहित गम्भीर रूप से घायल हो बाइक से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.