गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत कस्बे में बीते 16 अगस्त को अज्ञात वाहन की टक्कर से मानसिक दिव्यांग युवक की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। 16 अगस्त को बरौत कस्बे में एक करीब 40 वर्षीय मानसिक दिव्यांग युवक सड़क पर घूम रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने ...