गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: इलाके के सुल्तानपुर खास गांव के पास स्थित गुड़िया तालाब में बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास गांव समीप प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे के किनारे स्थित इस तालाब में लगभग 35 वर्षीय युवक का शव तैरता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Amroha News: रामगंगा पोषक नहर में उतराता मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...