गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने शुकुलपुर गांव निवासी अजय कुमार तिवारी को प्रदेश का समिति सदस्य मनोनीत किया है। बार एसोसिएशन मेजा के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता अजय कुमार तिवारी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने की जानकारी जैसे ही शुभचिंतकों ओर समर्थकों को हुई वह उत्साह से भर गए। उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।बधाई देने में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी यमुनापार अनिल सिंह, जिला अध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मिश्रा, कामेश्वर पटेल, प्रदीप पांडेय,अजीत मिश्रा, आनंद तिवारी, मण्डल अध्यक्ष उरुआ आशीष सिंह, सुभाष पयासी, सुधाकर शुक्ला, रोहित पांडेय समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...