गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: अचानक तेज आकाशीय गड़गड़ाहट होने से छत के बारजे पर खड़ी महिला हड़बड़ाहट में छत से नीचे गिर गयी। परिजन इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गये, लेकिन चोट अधिक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां भर्ती होने के छह घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मांडा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासिनी 45 वर्षीय गीता देवी पत्नी राम कैलाश गौड़ बुधवार शाम अपने छत के बारजे पर खड़ी थी। अचानक तेज आकाशीय गर्जना से घबड़ाकर महिला छत से नीचे गिर गई। परिवार के लोग घायल महिला को इलाज हेतु बरौंधा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। चोट अधिक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बरौंधा के प्राइवेट अस्पताल से जिला चिकित्सालय मिर्जापुर भेजा गया। मिर्जापुर ...