Gangapar News: अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश
गंगापार, अगस्त 3 -- Gangapar News: बारा तहसील में शासन द्वारा विद्युत उप केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है इसके बावजूद बारा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पटरी नहीं आ रही है। विद्युत आपूर्ति नियमित न होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में आक्रोश है। जिला पंचायत सदस्य बृजेश कुमार यादव ने बताया कि काफी समय पहले तक विद्युत उप केंद्र गौहनिया से लगभग 25 किमी दूर लालापुर तक एवं शंकरगढ़ से ही विद्युत आपूर्ति की जाती थी किन्तु जर्जर तार के कारण आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती थी।इस समस्या के समाधान के लिए शासन द्वारा भीटा, बारा, नारीबारी और लालापुर में उपकेंद्र बना कर एवं जर्जर तारों को बदल कर विद्युत आपूर्ति सुधारने का नाकामयाब प्रयास किया गया।गोबरा तरहार के नरेद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लालापुर से आने वाले बसहरा फीडर की लाइन आए दिन खराब रहती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.