Gangapar News: अघोषित कटौती से आक्रोश, उपकेंद्र का किया घेराव
गंगापार, सितम्बर 12 -- Gangapar News: सिकंदरा, हिन्दुस्तान संवाद। करीब एक माह से बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने शनिवार को उपकेंद्र सिकंदरा स्थित उपखंड अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया। चेतावनी दी कि 72 घंटे के अंदर विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तो उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bahraich News: अघोषित बिजली कटौती से भड़का गुस्सा, घेरा पावर हाउसबिजली संकट का विस्तार बिजली उपकेंद्र सिकंदरा के छह फीडरों बलकरनपुर, तेजपुर, बहरिया, वीरभानपुर, कल्याणपुर और बलीपुर के माध्यम से करीब 85 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन एक माह से लोगों को 6 घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। इधर शाम होते ही बिजली कटती है तो रात 11.30 बजे आती है। इसके बाद फिर ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। बारिश के मौसम में गांवों में अंधेरा छा जाता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.