Gangapar News: अगले 24 घंटों में तेज बारिश की संभावना
गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: मानसूनी गतिविधि के बीच बादल छाने के साथ ही सोमवार को यमुनापार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरों पर चमक लौटी है। इस बारिश से फसलों को फायदा होगा। सोमवार की सुबह से आसमान में काले-घने बादल छाए रहे और दिनभर रुक रुककर बारिश का दौर चलता रहा। वातावरण में ठंडक होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। इस समय यमुनापार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल व आसपास के राज्यों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से लो प्रेशर एरिया बना है जो आने वाले दिनों में और मजबूत होगा। इसके प्रभाव से कई जिलों में आगामी दिनों में तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.