Gangapar News: अंबिका पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: विकास खंड क्षेत्र उरुवा के सोरांव पंडित का पूरा स्थित अंबिका पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम भारतीय हॉकी के महानायक एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर प्रधानाचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत को लगातार तीन स्वर्ण पदक दिलाए। अपने खेल करियर में उन्होंने 1000 से अधिक गोल किए। भारत सरकार ने वर्ष 1956 में उन्हें 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया था। उनके नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.