गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर बाद अंधियारी गांव के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।जानकारी के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज चौकी अंतर्गत अंधियारी गांव निवासी बहादुर सरोज पुत्र स्वर्गीय छेदी अपने खेत से दो बोरी धान मोटरसाइकिल पर लादकर घर लौट रहे थे। वह गांव के सामने ग्रामीण बैंक के पास पहुंचे ही थे कि आनापुर के मोहरब गांव निवासी रंजीत सरोज पुत्र हरिशंकर सरोज मंसूराबाद की ओर से लालगोपालगंज जा रहे थे। इसी दौरान रंजीत की मोटरस...