Gangapar News: अंदावा-हंडिया हाईवे पर फैली गंदगी के बीच गुजर रहे कावरिए
गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: श्रावण मास की कांवर यात्रा शुरू हो गई है, लेकिन अंदावा-हंडिया स्टेट हाईवे पर अब तक समुचित साफ-सफाई नहीं कराई गई है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह फैली गंदगी, कूड़ा-करकट, कंकड़ और पत्थर श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने कांवरियों के लिए अलग लेन तो निर्धारित कर दी है, लेकिन उस लेन की सफाई और समतलीकरण की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटे भी कई जगह नहीं जल रही है जिससे कावरियों को मुश्किल हो रही है। जगतपुर से भीटी तक कांवर यात्रा मार्ग के कई हिस्सों में सड़क किनारे कूड़ा-करकट जमा है। वहीं कई स्थानों पर कंकड़ और छोटे-बड़े पत्थर बिखरे पड़े हैं। नंगे पैरो से लंबी दूरी तय करने वाले कांवरियों के लिए यह स्थिति कष्टदायक साबित हो रही है। सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.