Gangapar News: अंतर्विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एमवी कॉन्वेंट पूरामुफ्ती का दबदबा
गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: सेंट जोसेफ स्कूल, शंकरगढ़ में आयोजित अंतर्विद्यालयीय अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में एमवी कॉन्वेंट, पूरामुफ्ती का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा। अंडर-14 वर्ग में एमवी कॉन्वेंट पूरामुफ्ती प्रथम ग्रीन फील्ड अकादमी गौहनिया द्वितीय तथा एमवी कॉन्वेंट गौहनिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में भी एमवी कॉन्वेंट, पूरामुफ्ती ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। सेंट जोसेफ स्कूल, शंकरगढ़ द्वितीय तथा सेंट जोसेफ स्कूल, काजीपुर (कौशाम्बी) तृतीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य फादर विल्सन कार्नेलियो ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.