नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Gandhi Jayanti Wishes 2026: 2 अक्टूबर को हर साल पूरा देश भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के जन्मदिवस के रूप में मनाता है। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संदेश देने वाले बापू के विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। इस खास मौके पर अगर आप भी अपने दोस्तों, परिवार और ऑफिस कलीग्स को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए कुछ खास संदेश, शायरी और व्हाट्सऐप स्टेटस दिए गए हैं। इन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं और अपनों के दिन को खास बना सकते हैं।गांधी जयंती पर पढ़ें दिल छू लेने वाली शायरी 1. मिट्टी से जुड़कर जिसने इतिहास बनाया, सत्य और अहिंसा से दुनिया को राह दिखाया। बापू के चरणों में शत-शत नमन, उनके विचारों से रोशन रहे हमारा वतन। 2. न कोई बैर हो, न किसी से लड़ाई हो, हर दिल में मोह...