नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Gandhi Jayanti Speech In Hindi : दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल... गांधी केवल व्यक्ति नहीं विचार हैं। हर दौर की राजनीति, समाज और पर्यावरण में उनके विचारों की प्रासंगिकता नए रूप में बार बार सामने आती है। 2 अक्टूबर का दिन हर साल भारत में गांधी जयंती के रूप में और विश्व में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राजनीतिक इतिहास के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आजादी में योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के दम पर भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम रोल निभाने वाले गांधीजी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते ...