नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Gandhi Jayanti के मौके पर अगर आप WhatsApp Status, फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर हर साल शेयर होने वाली वही पुरानी तस्वीर लगाने के बजाय कुछ अलग करना चाहते हैं, तो AI की मदद ले सकते हैं। ChatGPT, Gemini और दूसरे AI टूल्स की मदद से गांधी जयंती के लिए अपनी पसंद की Wish इमेज या गांधी जी के साथ अपनी फोटो तैयार की जा सकती है। इसमें महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ चरखा, तिरंगे के रंग, खादी बैकग्राउंड या 2 अक्टूबर से जुड़ा कोई खास मैसेज शामिल कराया जा सकता है। चैटजीपीटी और जेमिनी की खासियत यह है कि आपको डिजाइन बनाने के लिए फोटो एडिटिंग आना जरूरी नहीं है। बस एक सही Prompt लिखना होगा और AI आपके बताए गए डिजाइन के हिसाब से तस्वीर तैयार कर देगा। आप चाहें तो WhatsApp Status के लिए 9:16 फोटो, Instagram Post या किसी को भेजने के लिए Greetin...