Galaxy A18 4G में मिला नया Exynos प्रोसेसर, ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ Samsung फोन
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने Galaxy A18 4G को आधिकारिक तौर प ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया बजट स्मार्टफोन अपने प्रोसेसर की वजह से खास तौर पर सुर्खियों में है। लॉन्च से पहले सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Galaxy A18 4G में MediaTek Helio G99 चिपसेट मिलेगा। हालांकि, Samsung ने उम्मीद से अलग जाते हुए इसमें नया Exynos 1610 चिपसेट दिया है। इस प्रोसेसर के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। नए Galaxy A18 4G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और फोन में फ्लैट फ्रेम के साथ राउंडेड कॉर्नर्स दिए गए हैं। फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलता है। Samsung ने इस फोन को ब्लैक, ग्रे और लाइट ब्लू कलर में पेश किया है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.