नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- GAIL Gas IPO: गेल इंडिया की कंपनी GAIL गैस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के आएगा। दरअसल, गेल इंडिया के बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी GAIL गैस लिमिटेड के शेयरों को भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे भी जारी किए हैं।गेल गैस के आईपीओ की डिटेल स्टॉक एक्सचेंज को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में गेल इंडिया ने बताया कि 30 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में उसके बोर्ड ने IPO के जरिए गेल गैस लिमिटेड के शेयरों को भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस प्रस्तावित आईपीओ में गेल गैस में गेल इंडिया की इक्विटी हिस्सेदारी का 25% तक हिस्सा कम किया जाएगा। गेल इंडिया ने बतया कि गेल गैस, बुक-रनिंग लीड मैने...