G7 में दिखा 'मेलोडी' का जादू, जॉर्जिया मेलोनी के साथ PM मोदी की इंस्टाग्राम पर चर्चा
नई दिल्ली, जून 17 -- फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियान में आयोजित हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) से एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की केमिस्ट्री सुर्खियों में है। मंगलवार को सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ, जहां उनके बीच हुई संक्षिप्त लेकिन गर्मजोशी भरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिखर सम्मेलन के तय कार्यक्रम के तहत दुनिया के बड़े दिग्गजों के साथ होने वाले आधिकारिक ग्रुप फोटो के लिए जुटने से ठीक पहले पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी मिले। दोनों ने एक-दूसरे का मुस्कुराकर स्वागत किया और हाथ मिलाया। इस मुलाकात के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पीएम मेलोनी, प्रधानमंत्री मोदी से हाथ मिलाते हुए बेहद गर्मजोशी से कहती हैं, "Glad to see you again" (आपसे दोबारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.