नई दिल्ली, जून 18 -- कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के शासन के अंत के बाद नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत संग रिश्ते सुधारने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनानास्किस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की है। इस मीटिंग के बाद कई अहम फैसलों पर सहमति बनी है। भारत और कनाडा ने राजनयिक संबंधों को दोबारा बहाल करने और नए उच्चायुक्त नियुक्त करने पर सहमति जताई है। बीते कई महीनों से कनाडा के भारत संग रिश्ते निचले स्तर पर पहुंच गए थे। ऐसे में राजनयिकों और उच्चायुक्तों की नियुक्ति संबंधों को बेहतर करने की दिशा में एक अहम कदम है। G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कार्नी के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री की ओर से इन फैसलों की घोषणा की गई।राजनयिक पद होंगे बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.