नई दिल्ली, मार्च 26 -- पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी7 फ्रांस में जी7 देशों की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में जी 7 देशों के अलावा ब्राजील, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, यूक्रेन और भारत जैसे देशों को विशेष आमंत्रण दिया गया था। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस बैठक में सभी नेताओं ने पश्चिम एशिया संघर्ष, यूक्रेन युद्ध की स्थिति और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में सुधार जैसे कदमों पर बात की। विदेश मंत्री के फ्रांस दौरे पर ज्यादा जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर फ्रांस में अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। यहां पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ चर्चा की थी। विदेश मंत्री जयशंकर ने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ अपनी इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के जर...