नई दिल्ली, मार्च 24 -- भारत के ऑटो सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। वित्त वर्ष 2026 (FY26) में दोपहिया वाहनों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। VAHAN के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दोपहिया रजिस्ट्रेशन 20.05 मिलियन (करीब 2 करोड़) यूनिट्स के पार पहुंच गए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Rs.5.98 लाख की कार, 30 किमी. का माइलेज; घर लाई मारुति बलेनो तो कितनी बनेगी EMI?टू-व्हीलर मार्केट में जोरदार वापसी यह आंकड़ा कोरोना से पहले FY2019 के 18.4 मिलियन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ चुका है। इतना ही नहीं, पिछले साल FY25 के 18.3 मिलियन यूनिट्स से भी यह काफी ज्यादा है। इससे साफ है कि भारत का टू-व्हीलर बाजार पूरी तरह रिकवर होकर ग्रोथ मोड में आ गया है। यह भी पढ़ें- मारुति की नई एसयूवी, टाटा पंच...