नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Smartphone अब रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। फोन सैकड़ों खूबसूरत फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और ऐप से भरा रहता है। अगर फोन अचानक फोटो सेव करना या नए ऐप डाउनलोड करना बंद कर दे, तो हर कोई बैचेन हो जाता है। कई बार तो बहुत ज्यादा स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में भी जगह कम पड़ जाती है। अगर आपका Android फोन भी स्टोरेज फुल होने की चेतावनी दे रहा है, तो यह खबर आपके लिए है। अब आपको तुरंत जरूरी चीजें डिलीट करने की जरूरत नहीं है। चलिए बताते हैं कि आपको क्या तरीके आजमानें हैं...1. ऐप्स अनइंस्टॉल करें और कैश क्लियर साफ करें जिन ऐप्स का आप बहुत कम इस्तेमाल करते हैं, वे बहुत ज्यादा जगह घेर सकते हैं। अपने सभी इंस्टॉल किए गए ऐप्स को देखना और जिनकी आपको सच में जरूरत नहीं है, उन्हें हटा देना अच्छा रहेगा। आप सेटिंग्स में जाकर कि...