नई दिल्ली, मई 13 -- Fuel Saving Tips: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है। अमेरिका-ईरान वॉर के बाद बदले माहौल को लेकर पीएम की यह सलाह अब चर्चा का विषय बन गई है। उनका कहना है कि आप मेट्रो से जाएं या फिर कारपूल का सहारा लेकर खपत कम करने की कोशिश करें। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और उनके बढ़ते दामों की मार जेब पर भारी नहीं पड़ेगी। आज के समय में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर आम आदमी के बजट पर असर डाल रही हैं। रोजाना ऑफिस जाना हो या लंबी दूरी तय करनी हो, गाड़ी का ईंधन खर्च तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर लिया जाए, तो हर महीने हजारों रुपये और साथ ही कार-बाइक के पेट्रोल-डीजन की बचत आसानी से की जा सकती है। अच्छी बात यह है कि इन तरीकों को अपनाना बेहद आसान है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.